सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   VCC Mau scored 446 runs in 40 overs, JCA Azamgarh lost by 239 runs.

Mau News: वीसीसी मऊ ने 40 ओवर में बनाए 446 रन, जेसीए आजमगढ़ 239 से हारा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
VCC Mau scored 446 runs in 40 overs, JCA Azamgarh lost by 239 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान मैच में शाट लगाता  वीसीसी मऊ का बल्लेबाज।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को वीसीसी मऊ और जेसीए आजमगढ़ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें 239 रनों के बड़े अंतर से वीसीसी मऊ ने जेसीए आजमगढ़ को हराया।
Trending Videos

मैच में जेसीए आजमगढ़ ने टॉस जीतकर वीसीसी मऊ को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया। मऊ ने 40 ओवर में 446 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें सुंदरम दुबे ने 45 गेंद में 116 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 9 चौके शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राज रतन ने 98 गेंद में नाबाद 202 रन की विशाल पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 15 छक्के शामिल थे। सत्यम पाण्डेय ने 39 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए। पूरी टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 445 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
जेसीए आजमगढ़ की तरफ से आर्यन और अभिषेक को 2-2 विकेट, जबकि लकी को 1 विकेट मिला। 447 रनों का पीछा करने उतरी आजमगढ़ टीम को शुरू से ही लगभग 11 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाने थे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका।
बल्लेबाज हर्षवर्धन ने 38 रन, प्रथम यादव ने 69 रन, अभिषेक ने 20 रन और विवेक ने 17 रन बनाकर पूरी टीम 35.5 ओवर में मात्र 208 रन पर ऑल आउट हो गई।
वीसीसी मऊ की तरफ से राघवेंद्र ने 3 विकेट लिए, दीपक और यश को 2-2 विकेट, जबकि आदित्य और प्रवीण को 1-1 विकेट मिला। मैच के स्टार रहे राज रतन को 202 रन नाबाद पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। अंपायरिंग ब्रजेश सिंह और राकेश भारद्वाज ने की, जबकि स्कोरिंग अन्नू भारती ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed