सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Leaving the door open, the woman committed suicide by hanging herself with her dupatta.

Mau News: दरवाजा खुला छोड़ दुपट्टे से फंदा लगाकर महिला दी जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Leaving the door open, the woman committed suicide by hanging herself with her dupatta.
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के कमधेनवा गांव निवासी सरिता (35) ने बृहस्पतिवार की सुबह दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां को फंदे से लटकता देख बेटी चिल्लाने लगी। पट्टीदारों ने दुपट्टा काटकर नीचे उतारा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव जिला अस्पताल भेज दिया। कमधेनवा निवासी अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह मजदूरी करने चले गए थे। 11 बजे के बाद घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि घर पर दो बेटे, एक बेटी और उनकी बहन थी। सुबह 11 बजे बेटी घर के अंदर पहुंची तो देखा कि मां पंखे से लगे फंदे से लटक रही है और स्टूल बिस्तर से नीचे गिरा था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मुहल्ले के लोगों ने पति पत्नी के बीच किसी तरह के झगड़े से इनकार किया। उन्होंने बताया कि सास-ससुर अलग रहते हैं, उनसे भी किसी तरह का विवाद नहीं था। मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed