सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stadium girls team defeated LFCS 3-1

Mau News: स्टेडियम की बालिका टीम ने एलएफसीएस को 3-1 से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Stadium girls team defeated LFCS 3-1
जिला स्टेडियम में हाकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खेलतीं ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मऊ में खेल विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम मऊ और एलएफसीएस टीम के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम मऊ की बालिका टीम ने एलएफसीएस को 3-1 से हराया।
Trending Videos

हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्टेडियम मऊ की टीम ने ताबड़तोड़ लगातार तीन गोल मारे। जवाब में एलएफसीएस टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने का प्रयास कई बार किया, लेकिन वे केवल एक गोल ही कर सकीं। फाइनल मुकाबला स्टेडियम मऊ की टीम ने 3-1 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हॉकी के संयुक्त सचिव ओमेंद्र सिंह ने की, जिन्होंने कहा कि मऊ के हॉकी खिलाड़ी काफी प्रतिभावान हैं और भविष्य में निश्चित रूप से ओलंपिक का भी प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला हॉकी संघ के सचिव संजय कुमार सिंह, खेल विभाग के कोच मोईन अख्तर, राजू जायसवाल, रीमा यादव, भुपेंद्र, अखिलेश, रितेश, लेखाकार दिवाकर, कबड्डी कोच सोनिया कुमारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed