सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Online booking server fails, daily demand for cylinders reaches 10,000, with queues stretching up to 300 meters.

Mau News: ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर फेल, रोज 10 हजार तक पहुंची सिलिंडर की मांग, 300 मीटर तक लग रही कतार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Online booking server fails, daily demand for cylinders reaches 10,000, with queues stretching up to 300 meters.
वलीदपुर गैस एजेंसी पर सिलिंडर  लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ईरान- इस्राइल युद्ध के बीच जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कॉमर्शियल की आपूर्ति बंद होने के कारण होटल, ढाबा और मिठाई दुकानदारों का दबाव भी घरेलू सिलेंडर की तरफ बढ़ गया है।
Trending Videos

सिलेंडर की कमी की अफवाह से एजेंसियों और गोदामों पर लोगों की कतारें दिखने लगी हैं। ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर फेल होने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है।
डीएसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पांच दिन पहले गैस सिलेंडर की मांग लगभग सात हजार थी, जो अब बढ़कर दस हजार तक पहुंच गई है। मांग में करीब 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इसको लेकर हिंदू जागरण मंच ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया, वहीं सपा अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाईयों ने सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच इंडक्शन कुकर और इंडक्शन चूल्हे की मांग भी 20 फीसदी तक बढ़ गई है।
जिले में भारत गैस, इंडियन ऑयल और एचपी की कुल 30 एजेंसियां हैं, जिनसे एक लाख 21 हजार उज्जवला और करीब तीन लाख सामान्य ग्राहक जुड़े हैं। इस्राइल और अमेरिका का ईरान के साथ युद्ध पूरे विश्व में दिक्कतें बढ़ा रहा है। गैस और तेल की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है, जिसका असर हर जगह दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर अफवाहें और आपूर्ति की कमी के कारण बृहस्पतिवार को जिले में गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगीं। करीब 200 से 300 मीटर तक लोग लाइन में लगे रहे। वलीदपुर गैस एजेंसी पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं।
गैस एजेंसी संचालक के अनुसार, पहले एक दिन में सामान्य रूप से 200 सिलेंडरों की मांग होती थी, जबकि पिछले चार-पांच दिनों से यह मांग बढ़कर अधिक हो गई है।
लाइन में लगे वलीदपुर निवासी शकील अहमद, राजकुमार, सर्वेश, सलाउद्दीन आदि ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं रहती थी। एजेंसी के कर्मचारी घर-घर जाकर सिलेंडर देते थे, लेकिन जब से दाम बढ़े हैं और विदेश में लड़ाइयां चल रही हैं, सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। सुबह से हम लोग लाइन में लगे हैं।
यहीं स्थिति जिले में शीतला मंदिर, बकवल और घोसी स्थित गैस एजेंसियों पर भी देखी गई। एजेंसी संचालकों के अनुसार, पहले एक दिन में सामान्य रूप से 400 से 500 सिलेंडरों की मांग रहती थी, वहीं पिछले चार-पांच दिनों में मांग बढ़कर एक हजार तक पहुंच गई है। आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। मांग के सापेक्ष केवल 50 फीसदी सिलेंडर उपलब्ध हो पा रहे हैं।

सिलिंडर की मांग 40 फीसदी तक बढ़ी, डीएसओ ने की बैठक
जिले में पांच दिनों में गैस सिलेंडर की खपत जमाखोरी के चलते 40 फीसदी बढ़ गई है। डीएसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पांच दिन पहले सात हजार सिलेंडर की खपत थी, जो अब करीब दस हजार तक पहुंच गई है। इसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के चलते लोगों द्वारा जनपद में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह फैलाना है, जो गलत है। उन्होंने बताया कि जनपद में गैस वितरण की आईओसीएल की 11, बीपीसीएल की 7 और एचपीसीएल की 12 एजेंसियां हैं। जनपद में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 4,82,976 है। आज की तिथि में कुल गैस सिलेंडर स्टॉक 17,363 है। डीएसओ ने कहा कि घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। वर्तमान में ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी कोड के आधार पर घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
बीस फीसदी तक बढ़ी इंडक्शन की बिक्री
जिले में सिलेंडर की खपत बढ़ने के साथ ही बाजार में इंडक्शन कुकर और चूल्हे की मांग भी बढ़ गई है। नगर के सदर चौक निवासी आकाशवाणी के संचालक शाकिब ने बताया कि चार-पांच दिन पहले इंडक्शन कुकर और चूल्हे की मांग आठ से दस थी, जो अब 16 से 18 तक पहुंच गई है। खुरहट के व्यापारी संतोष ने भी बताया कि मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीण बाजारों में भी रोजाना दस से अधिक इंडक्शन कुकर और चूल्हों की मांग हो रही है, जबकि पांच दिन पहले यह संख्या अधिकतम चार तक होती थी।

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने रिजर्व गैस सिलिंडर से अभी तक काम चलाया है। वहीं कुछ होटल और रेस्टोरेंट के लोगों ने गैस पाइपलाइन ले रखा है। जिसमें कंपनी से पर एक रुपये प्रति यूनिट रेट बढ़ाया है। कंपनी ने आपूर्ति 100 प्रतिशत की जगह 80 प्रतिशत कर दिया है। -राजा आनंद ज्योति सिंह, अध्यक्ष होटल एवं मैरेज हाल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed