सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to include a separate caste column for OBCs in the census

Mau News: जनगणना में ओबीसी के लिए अलग जाति कॉलम शामिल करने की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demand to include a separate caste column for OBCs in the census
विज्ञापन
भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
Trending Videos

ज्ञापन सौंपने के दौरान भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामबली यशपाल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना में ओबीसी के लिए अलग जाति कॉलम शामिल करने, एससी-एसटी-ओबीसी के हित में सख्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने और वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का निर्णय लेने के बावजूद जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी के लिए जाति कॉलम शामिल नहीं किया गया, जो पिछड़े वर्ग के साथ धोखाधड़ी है।
उन्होंने मांग की कि आगामी जनगणना में ओबीसी और जाति का स्पष्ट कॉलम जोड़ा जाए। इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को कमजोर बनाकर तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी न कर पाने से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को नुकसान पहुंचा है।
सरकार को सख्त नियम बनाकर लागू करना चाहिए। साथ ही वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट दी जाए। प्रदर्शन के दौरान धीरेंद्र कुमार चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed