सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devara farmers have threshed their wheat, but procurement centers have not opened.

Mau News: देवारा के किसानों ने कर ली गेहूं की मड़ाई, नहीं खुले क्रय केंद्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Devara farmers have threshed their wheat, but procurement centers have not opened.
बंद पड़ा दुबारी ​​स्थित क्रय केंद्र।संवाद
विज्ञापन
मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं से चिंतित अधिकांश किसानों ने गेहूं की मड़ाई कर ली है, लेकिन दुबारी, गजियापुर और नेवादा गेहूं क्रय केंद्रों पर दो दिन से ताला बंद है।
Trending Videos

दुबारी सहित देवारा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है, जहां धान की खेती करना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में यहां के किसान वर्ष भर केवल गेहूं की फसल पर ही निर्भर रहते हैं। यही फसल उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए तेजी से फसल की कटाई-मड़ाई चल रही है, लेकिन समय से खरीद न होने के कारण उन्हें अपनी उपज घरों में रखने या खुले में रखने को मजबूर होना पड़ रहा है।
अप्रैल माह में हर वर्ष आगलगी की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कई बार किसानों की पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी है। ऐसी स्थिति में यदि समय रहते सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
रामायन यादव, हरकेश यादव, नंदलाल, सुनील मौर्य, पंचदेव मौर्य और महेंद्र सिंह आदि किसानों ने आरोप लगाया कि बिचौलियों की सक्रियता के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। वे मजबूरी में औने-पौने दाम पर फसल बेचने को विवश हैं।
जिला विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 30 मार्च से जिले में सभी गेहूं क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है। गेहूं की मड़ाई नहीं होने के कारण कुछ जगहों पर क्रय केंद्र नहीं खोले गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed