{"_id":"69c2dd66df7bea6b020ea414","slug":"devotees-took-out-shri-ram-janaki-procession-mau-news-c-295-1-svns1028-142808-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: श्रद्धालुओं ने निकाली श्रीराम-जानकी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: श्रद्धालुओं ने निकाली श्रीराम-जानकी शोभायात्रा
विज्ञापन
दुबारी कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर से चैत्र नवरात्र में निकली श्रीराम-जानकी शोभायात्रा में शामि
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के छठे दिन मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर से मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य श्रीराम-जानकी शोभायात्रा निकाली। भक्तों के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
शोभायात्रा दुबारी मोड़, काली चौरा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सायंकाल पुनः शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय माता दी और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।
डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरे कस्बे में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा में श्रीराम-जानकी दरबार तथा शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां विशेष रूप से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव ‘गुड्डू’, अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान सपन कन्नौजिया, अनिल चौरसिया, नीरज यादव, कौशल चौहान, संजीव पाल, शैलेश मौर्या, गुड्डू जायसवाल, अजय शिल्पकार, अमित यादव आदि शामिल रहे।
Trending Videos