{"_id":"69c2dc76028cbfba6f07d0b4","slug":"martyrs-remembered-on-martyrdom-day-mau-news-c-295-1-svns1028-142793-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शहादत दिवस पर याद किए गए बलिदानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शहादत दिवस पर याद किए गए बलिदानी
विज्ञापन
रतनपुरा में आयोजित कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देते कवि ब्रजेश कुमार सिंह।संवाद
विज्ञापन
शहादत दिवस के अवसर पर स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया गया। साथ ही समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर भी उन्हें क्रांतिकारी विचारों के प्रतीक के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी रामसुंदर पांडेय के पुत्र और पूर्व विधायक अमरेशचंद्र पांडेय ने की। धन्यवाद ज्ञापन समाजवादी नेता निसार अहमद ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संतोष यादव, अवधेश यादव, नागेंद्र सिंह, यशवंत यादव, रामप्यारे गौतम आदि ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियां केवल इतिहास की बात नहीं, बल्कि आज भी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती हैं। कवि सम्मेलन ने इस आयोजन को एक नई ऊर्जा दी।
मंच की अध्यक्षता डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ (बस्ती) ने की और संचालन मनोज सिंह ने किया। दीपक सिंह ‘प्रेमी’ (सिद्धार्थनगर), अफ़ज़ल हुसैन ‘अफ़ज़ल’ (बस्ती), श्रीमती अनुप्रिया राय (मऊ), डॉ. ओ.पी. वर्मा ‘ओम’ (बाराबंकी), ब्रजेश कुमार सिंह (बलिया) सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा जोश भरा कि श्रोताओं का जनसमूह बार-बार तालियों और नारों से गूंज उठता रहा।
Trending Videos