सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves Arrive in Pickup Break Lock and Cart Away Government Ration in Mau

Mau News: सरकारी राशन की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर पिकअप से उठा ले गए राशन

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Mar 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले में सरायलंखसी थाना क्षेत्र रैकवारेडीह गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान से चोरों ने राशन चुरा लिया। चोर पिकअप से आए और ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। 

Thieves Arrive in Pickup Break Lock and Cart Away Government Ration in Mau
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह में स्थित सरकारी राशन की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार की देर रात में चोर वाहन से राशन उठा ले गए। राशन आगामी अप्रैल माह में बंटने के लिए बीते 18 मार्च को आया था। चोरी की इस घटना से गांव के 700 लाभार्थियों को मिलने वाले राशन पर संकट खड़ा हो गया है। उधर, इस घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।

Trending Videos


पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार रैकवारेडीह निवासी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उसके गांव में सरकारी राशन की दुकान रैकवारेडीह मंसड़ी मार्ग पर है। इसी दुकान में गोदाम बनाया है। कोटेदार के बेटे राजित ने बताया कि बीते गांव के 688 राशन कार्डधारक और 98 अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल माह में वितरित करने के लिए 18 मार्च को 129 क्विंटल चावल आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात पिकप से आए चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर इसमें रखा सरकारी राशन चोर उठा ले गए। पीड़ित के बेटे ने बताया कि बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब ग्रामीणों ने ताला टूटा देखकर सूचना दी। कोटेदार द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed