फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dissatisfaction expressed over the poor progress of scholarship schemes.

Mau News: छात्रवृत्ति योजनाओं की खराब प्रगति पर जताया असंतोष

Tue, 14 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the poor progress of scholarship schemes.
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली घर योजना और छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की खराब प्रगति से जनपद की समग्र रैंकिंग प्रभावित होती है, इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अधिशासी अभियंता विद्युत को बिना कारण विद्युत कटौती न करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को शत-प्रतिशत योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को आवश्यक निर्देश दिए।
ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रेरणा ऐप पर विद्यालय निरीक्षण का डाटा अनिवार्य रूप से समय से अपलोड किया जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा डैशबोर्ड की सतत मॉनिटरिंग की जाती है और इसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है। किसी भी स्थिति में जनपद की रैंकिंग खराब होना स्वीकार्य नहीं होगा।

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण सुभाष चंद्र सरोज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, डीसी मनरेगा राजीव कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed