{"_id":"6a5537ebb10a17b436016e2a","slug":"wife-had-called-the-police-following-a-dispute-after-the-police-left-upon-resolving-the-matter-the-husband-hanged-himself-mau-news-c-295-1-mau1001-148487-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विवाद के बाद पत्नी ने बुलाई थी पुलिस, समझाकर लौटने के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विवाद के बाद पत्नी ने बुलाई थी पुलिस, समझाकर लौटने के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के करमपुर गांव में युवक के फांसी लगाने की घटना के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते विनय सिंह (32) ने रविवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले रात में विवाद होने पर पत्नी ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुलाई थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस चली गई। इसके बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर सोमवार को दोबारा पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
विनय सिंह गुरुग्राम में निजी नौकरी करते थे। उनकी शादी नवंबर 2024 में प्रतापगढ़ निवासी सोनम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था।
विज्ञापन
पत्नी सोनम अक्सर मायके में रहती थी। पारिवारिक तनाव के कारण विनय अपने बड़े भाई शैलेंद्र सिंह से अलग रह रहे थे। मृतक के परिजनों के अनुसार, 19 दिन पहले पत्नी सोनम मायके से ससुराल लौटी थी, जबकि विनय पांच दिन पहले 8 जुलाई को गुरुग्राम से घर आए थे।
रविवार रात पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। इस बीच सोनम की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर वापस लौट गई।
इसके बाद विनय अपने कमरे में चले गए। देर रात उन्होंने कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब सोनम ने दरवाजा बंद देखा तो आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो विनय फंदे से लटके मिले। परिजन उन्हें तत्काल आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर घोसी कोतवाली प्रभारी रवींद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतक की कोई संतान नहीं थी। कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।