फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Waterlogging in Baba Thanidas Nagar for three years; residents distressed.

Mau News: बाबा थानीदास नगर में तीन साल से जलभराव, लोग परेशान

Tue, 14 Jul 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Baba Thanidas Nagar for three years; residents distressed.
अमिला नगर पंचायत के वार्ड 12 बाबा थानीदास में मुख्य मार्ग पर हुआ जल भराव।संवाद
अमिला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 बाबा थानीदास नगर में बरसात के बाद मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या बढ़ गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन

वार्ड के कई संपर्क मार्ग कीचड़ से पट गए हैं। इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा के आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के विस्तारीकरण को लगभग तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद वार्ड में अब तक स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है।
स्थानीय लोग सुरेश, संतोष, रमाकांत और हरिकेश सहित अन्य निवासियों ने बताया कि बरसात होते ही मुख्य मार्ग तालाब बन जाता है। लोग गंदे पानी और कीचड़ से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वार्डवासी आंदोलन करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष सविता देवी का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में इस पर काम कराया गया था। नगर पंचायत के विस्तारीकरण के बाद नियमानुसार स्टीमेट बनवाकर जल निकासी की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed