{"_id":"6a553849d8c2fd187d0ad6c5","slug":"land-identified-for-117-annapurna-buildings-search-underway-for-88-mau-news-c-295-1-mau1002-148501-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 117 अन्नपूर्णा भवनों के लिए जमीन चिह्नित, 88 के लिए तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 117 अन्नपूर्णा भवनों के लिए जमीन चिह्नित, 88 के लिए तलाश जारी
विज्ञापन
बड़रांव ब्लॉक के हरथौली में बना अन्नपूर्ण भवन। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 117 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए चारों तहसीलों में जमीन चिह्नित कर ली गई है। सभी पूर्ति निरीक्षक राजस्व विभाग के साथ मिलकर क्षेत्र में सर्वे करके 88 और भवनों के लिए जमीन चिह्नित करने में जुटे हैं।
117 भवन बनाने के लिए 9 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। सबसे अधिक मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 47 भवनों के लिए जमीन चिह्नित है। जिले में 1020 उचित दर की दुकानें संचालित हैं, जिनमें 243 दुकानें नगरीय क्षेत्रों में हैं।
वर्तमान में 56 हजार 594 अंत्योदय राशन कार्ड और 3 लाख 26 हजार 662 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सक्रिय हैं। इन सभी राशन कार्डों पर 16 लाख 17 हजार 563 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य मिला था। इनमें से 10 भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, शेष निर्माणाधीन हैं। पहले एक भवन के लिए आठ लाख रुपये खर्च करने की अनुमति थी, लेकिन अब ये धनराशि बढ़ाकर 8.50 लाख रुपये हो गई है।
वर्ष 2023-24 में पहली बार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित 75 कोटे की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन बनाने के लिए चिह्नित किया गया था। इनमें से 39 बनकर तैयार हैं और संचालित भी हो रहे हैं। भवन में न सिर्फ खाद्यान्न बल्कि 40 से अधिक जीवनोपयोगी सामग्री भी मिलनी है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 75 भवनों की तुलना में छह बनकर तैयार हैं, शेष के लिए बजट नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो पाया था। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 में 205 अन्नपूर्णा भवन बनाने का लक्ष्य है।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 47, घोसी में 10, मधुबन में 20 और सदर तहसील में 40 भवनों के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। अन्य के लिए राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीन की तलाश की जा रही है।