फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer injured after falling into Dohrighat Pump Canal dies after nine hours.

Mau News: दोहरीघाट पंप कैनाल से गिरकर घायल किसान की नौ घंटे बाद मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured after falling into Dohrighat Pump Canal dies after nine hours.
किसान रामबचन की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
थाना क्षेत्र के बसियाराम गांव में शुक्रवार रात चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर की पक्की दीवार से पैर फिसलने के कारण नीचे गिरकर रामबचन (58) घायल हो गए। इलाज के दौरान करीब नौ घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बुढ़ावर गांव निवासी रामबचन शुक्रवार शाम चार बजे खेत की सिंचाई के लिए पक्की नहर में सक्शन पाइप लगा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान नहर की दीवार पर जमी काई पर उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। करीब 10 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी कमर और पेट में गंभीर चोटें आईं।
आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दोहरीघाट ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से उन्हें आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात एक बजे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed