फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR registered against five individuals for creating a ruckus and engaging in indecent behavior outside the MP's residence.

Mau News: सांसद के घर के बाहर हंगामा और अभद्रता के आरोप में पांच के विरुद्ध प्राथमिकी

Sun, 26 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals for creating a ruckus and engaging in indecent behavior outside the MP's residence.
घोसी से सपा सांसद राजीव राय के घर के बाहर हंगामा करने और गाली-गलौज के आरोप में मऊ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, शुभम यादव, रामविलास यादव और ओम प्रकाश यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सांसद के पीए प्रभात राय की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। तहरीर में आरोप है कि अनिल कुमार यादव द्वारा सांसद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कोई भी टिप्पणी करने पर न्यायालय ने रोक लगाई है, फिर भी टिप्पणी की जा रही है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, प्रभात राय ने बताया कि राजीव राय ने अपना मकान रजिस्टर्ड बैनामे से प्राप्त कर बलिया मोड़ से दक्षिण स्थित ख्वाजाजहांपुर में मास्टर प्लान के तहत नक्शा स्वीकृत कराकर निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान से नेशनल हाईवे पर जाने का एकमात्र रास्ता राजीव राय के लिए उपलब्ध है। आरोप है कि बीते 17 जुलाई को हलधरपुर थाना क्षेत्र के गोनईपुर निवासी सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, शुभम यादव, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासी रामविलास यादव तथा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर निवासी ओम प्रकाश यादव एकजुट होकर आए और राजीव राय के रास्ते को बंद करने तथा क्षति पहुंचाने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद सांसद के समर्थकों ने जब ऐसा करने से मना किया तो आरोप है कि आरोपियों ने सांसद को गाली दी, अपशब्द कहे और उनके सहयोगियों के साथ भी गाली-गलौज की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed