{"_id":"69b5b783a4eda5ff670a0758","slug":"fire-breaks-out-in-tent-house-warehouse-goods-ordered-just-20-days-ago-burnt-to-ashes-mau-news-c-295-1-svns1028-142249-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, बीस दिन पहले ही मंगाया गया सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, बीस दिन पहले ही मंगाया गया सामान जलकर राख
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने के बाद उसे बुझाने का प्रयास करते अग्
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार की रात 10 बजे आग लग गई। घटना में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रुपये बताई जा रही है।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में जलने वाला पूरा सामान नया था, जिसे पीड़ित ने बीस दिन पहले ही लगन के मद्देनजर वाराणसी और कानपुर से मंगवाया था।
गनीमत रही कि इस हादसे की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया, वरना यह आग आसपास के इलाके में फैल सकती थी। टेंट संचालक रूस्तम अली ने बताया कि उनका टेंट का कारोबार है, और उन्होंने सहादतपुरा में एचडीएफसी बैंक के सामने एक टेंट हाउस का गोदाम बनाया है।
शुक्रवार की देर शाम साढ़े आठ बजे उस गोदाम से उनका भाई बाहर गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद लोगों ने सूचना दी कि गोदाम से धुआं निकल रहा है। आग लगने की सूचना पर एफएसएसओ सुनील यादव के नेतृत्व में टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया।
आग इतनी भयानक थी कि बुझाने में करीब 1.30 घंटे का समय लग गया और सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित संचालक ने बताया कि गोदाम में रखी प्लास्टिक की कुर्सियों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि कमरे में बिजली के तार नहीं थे और वायरिंग भी नहीं कराई गई थी। आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
कमरे में 30 सोफा, 35 दरी, प्लास्टिक की कुर्सियां और अन्य सामान रखा हुआ था। मुख्य अग्नीशमन अधिकारी के. वर्मा ने बताया कि आग के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Trending Videos