Mau News: कार्यस्थल पर वर्दी में रील बनाने पर अब होगी कार्रवाई, एक के खिलाफ जांच भी शुरू
Mau News: मऊ में सोमवार को बयान जारी कर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के निर्देश के संबंध में एएसपी अनूप कुमार ने जानकारी दी। बताया कि कार्यस्थल पर वर्दी में रील बनाने पर अब कार्रवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के उन पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई हो सकती है जो कि कार्यस्थल पर पुलिस वर्दी में रील बनाने पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर (कानून व्यवस्था) द्वारा निर्देश भी जारी किया जा चुका है।सोमवार को इसकी जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने जारी एक बयान में दी। साथ ही शहर कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी द्वारा नियम का उल्लघन करने पर इसकी जांच होने की भी जानकारी दी।
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि ड्यूटी के समय पुलिसकर्मियों को अपनी आधिकारिक पोस्ट, यूआरएल और अन्य जरूरी सूचनाएं सुरक्षित रखें। सोशल मीडिया पर की गई अनुचित गतिविधियां न केवल सरकारी कार्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि पुलिस की गरिमा और विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं। सभी पुलिसर्मियों को 8 फरवरी 2023 को जारी सोशल मीडिया पॉलिसी का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी के समय कोई भी पुलिसकर्मी रील बनाता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वर्दी में आपत्तिजनक रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों और रंगरूटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शहर कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच सीओ सिटी द्वारा की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.