{"_id":"6a0ab40f134d86135e0a1c17","slug":"youth-shot-in-petty-dispute-talk-of-turf-war-in-mau-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, वर्चस्व की लड़ाई की चर्चा; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, वर्चस्व की लड़ाई की चर्चा; जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 18 May 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
मऊ में दो पक्षों के बीच वाहन को साइड करने की बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल युवक के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुहवल पुल के पास सोमवार की देर रात 12 बजे गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अल्देमऊ गांव से तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे दो गुटों के बीच वाहन को साइड देने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक युवक को गोली मार दी गई।
Trending Videos
घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय अमरेश सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम धनछुला थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए वेदांता अस्पताल, आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: बीएचयू के प्रोफेसरों के 75 रिसर्च पेपर अंतरराष्ट्रीय जर्नल से बाहर, एआई की मदद, फोटो में हेरफेर जैसे आरोप
सूत्रों के अनुसार मामला आपसी वर्चस्व से भी जुड़ा बताया जा रहा है। गोली मारने वाले और घायल पक्ष दोनों ही आजमगढ़ जनपद के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी सुभाषचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, घायल के पिता ने थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।