सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Memorandum submitted to the minister for underpass near Hardhua village

Mau News: हड़हुआ गांव के पास अंडरपास के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the minister for underpass near Hardhua village
विज्ञापन
घोसी। तहसील में इंदारा-दोहरीघाट रेलखंड पर 18 सी रेलवे लाइन के पास अंडरपास निर्माण की मांग तेज हो गई है। रविवार को ग्राम प्रधान संतोष सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दोहरीघाट जा रहे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा। हड़हुआ गांव के पास दोहरीघाट इंदारा रेलवे लाइन पर 18 सी से लगभग 2000 एकड़ कृषि क्षेत्र तक पहुंचने में किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। हड़हुआ गांव के 500 एकड़ और बहरामपुर, कैलवर, फुलवरिया, वनगावां, वनकरा, बनियापार, नोनारी सहित अन्य गांवों के 1500 एकड़ कृषि क्षेत्र शामिल हैं।
Trending Videos

किसानों को अपने खेतों तक जाने के लिए करीब छह किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है, समय और खर्च दोनों बढ़ जाता है। रेलवे ने शिवरात्रि के समय लाइन के दोनों ओर 15 फीट गहरी खाई खोद दी है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। वर्षों से समस्या बनी हुई है। रेलवे लाइन के पास ही सरोवर और अति प्राचीन शिव मंदिर भी स्थित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed