सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officers should sit in public darshan from 10 am to 12 noon every day and solve problems: Divisional Commissioner

रोज सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में बैठें अधिकारी, समस्याओं का करें समाधान : मंडलायुक्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Officers should sit in public darshan from 10 am to 12 noon every day and solve problems: Divisional Commissioner
विज्ञापन
आजमगढ़ के मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में लोगों की शिकायतों को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

कहा कि जनता दर्शन के दौरान यदि कोई शिकायतकर्ता आपसे ऊंची आवाज में बात करता है तो आप धैर्य पूर्वक उसकी बातों को सुने एवं उसके साथ अच्छा व्यवहार करें।
बैठक के बाद कलेक्ट्रेट में स्थित कई कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनसे संबंधित फाइलों का रख रखाव ठीक रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान बस्ता सूची के कार्य को पूरा कर मुख्य राजस्व अधिकारी के हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। विधवा पेंशन से संबंधित विभाग, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि का आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल उसका निस्तारण करने को कहा।
आवास योजना में भी प्राप्त आवेदन का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रखने के सख्त निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ इलाज ठीक ढंग से करने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति और मिड डे मील में अच्छी किस्म की सामग्री प्रयोग करने को कहा।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने आयुक्त के दिए गए निर्देशों का पालन करने को कहा। इस दौरान अपर आयुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed