सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pratik Cricket Academy Mau defeated Ballia Cricket Club by 3 wickets

Mau News: प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ ने बलिया क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pratik Cricket Academy Mau defeated Ballia Cricket Club by 3 wickets
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को अंडर-14 टीम प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया, जिसमें प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ ने बलिया क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया।
Trending Videos

मैच में टॉस जीतकर बलिया क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आर्यन ने 56 रन, उत्सव ने 93 रन, अन्नू ने 42 रन, राजा ने 45 रन और आदित्य ने 21 रन बनाए। निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर टीम ने 308 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाज दिलीप ने 3 विकेट, अंश ने 2 विकेट, आदित्य और मोनू को 1-1 विकेट मिला। जबकि 38 रन अतिरिक्त के रूप में जुड़े।
309 रनों का पीछा करने उतरी प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ की टीम का पहला विकेट सस्ते में गिरा। उसके बाद अंश 61 रन बनाकर छोर संभाले रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।
5 विकेट के बाद मोनू ने 61 रन, विशाल ने 61 रन और अभिषेक ने 65 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। 3 विकेट शेष रहते ही टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। बलिया क्रिकेट क्लब की तरफ से आदित्य ने 2 विकेट, उत्सव, राजा, नील और उत्सव को 1-1 विकेट मिला।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच अंश चंद्रा रहे, जिन्होंने 61 रन और 2 विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में प्रवीण और राघवेंद्र रहे, जबकि स्कोरिंग अयांश सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed