Mau News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने पर विरोध प्रदर्शन, ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारेबाजी
Mau News: नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ओपी राजभर का पुतला फूंका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा कहे जाने का विवाद बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के सामने कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। साथ ही सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से माफी मांग कर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। छात्र संगठन को अगर कोई गुंडा कहता है तो उसे उसकी सजा जरूर मिलेगी। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही।
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में मंत्री संजय निषाद: बोले- दिल्ली में पीडीए की हवा निकाली, कुछ छुटभैये डुबो सकते हैं भाजपा की नैया
जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रांत सह मंत्री शशिकांत मंगलम , जिला संयोजक अनन्या शर्मा, स्नेहा पांडे, नितिन विश्वकर्मा, अनुज, शुभम गुप्ता, सत्यम सिंह, शिवांगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.