पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sensation in Mau after decomposed body of differently-abled person is found by four-lane highway

UP: नाले में शव, खेत में सिर... मऊ में फोरलेन किनारे दिव्यांग की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी

Tue, 30 Jun 2026 04:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 30 Jun 2026 04:07 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में फोरलेन के किनारे नाले में दिव्यांग युवक का सिर कटा शव मिला। वहीं 100 मीटर दूर खेत में सिर मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पास जाकर देखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Sensation in Mau after decomposed body of differently-abled person is found by four-lane highway
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे फोरलेन के किनारे नाले में युवक का सिर कटा शव मिला। वहां से 100 मीटर दूर खेत में सिर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


एसओजी टीम ने करीब एक घंटे तक आसपास साक्ष्य इकट्ठा किया। शव का एक हाथ भी कटा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की दोपहर से ही हवा चलने पर दुर्गंध आ रही थी। मंगलवार की सुबह दुर्गंध तेज होने पर पास जाकर देखा तो युवक का सड़ा गला शव पड़ा था। 
विज्ञापन


शरीर पर जंगली जानवर या कुत्तों के नोचने और काटने जैसे निशान थे। 100 मीटर दूर मिला सिर खून से सना हुआ था और काफी हद तक सड़ चुका था। पुलिया के ऊपर फोरलेन पर लगी स्टील बैरिकेडिंग के पास खून के निशान मिले। घटनास्थल से एक सफेद गमछा, शराब की खाली बोतलें, गुटखा के रैपर और एबी लिखा एक स्टीकर भी बरामद हुआ है जिन्हें पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर लेकर जांच शुरू कर दी है। शव के गले में माला और लॉकेट मिलने से पुलिस को उसकी पहचान होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने बेटे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में युवक के दिव्यांग होने का जिक्र नहीं है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज कराने वाले को शव की शिनाख्त के लिए सूचना दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने युवक की अनुमानित उम्र 40 से 42 साल तक बताई है। 

बताया कि संभवत: युवक की मौत तीन दिन पहले हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। पहचान के लिए आसपास के जिलों की डीसीआरबी और थानों से संपर्क करके पता किया जा रहा है। ताकि इससे मिले जुले व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज होने पर पहचान में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed