पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of occupying land by placing an idol, FIR lodged on court order

Mau News: मूर्ति रखकर जमीन पर कब्जे का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Tue, 30 Jun 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of occupying land by placing an idol, FIR lodged on court order
कोतवाली क्षेत्र के परासखाड़ गांव में बैनामे की जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट तथा रातोंरात डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को चार नामजद राजेंद्र, दुलारे, भभूति, नरमू राम और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, गांव निवासी राम आशीष यादव का आरोप है कि 27 मई की सुबह करीब छह बजे जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो देखा कि नरमू राम वहां कब्जा कर रहा था।
विज्ञापन

मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद राजेंद्र, दुलारे, भभूति तथा 12 अज्ञात लोग लाठी-डंडा, रॉड, कुदाल, फावड़ा और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए तथा जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात में उनकी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखकर मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई और एससी/एसटी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई।
सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मूर्ति हटवा दी थी। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed