{"_id":"6a42c831337f95ab000c6395","slug":"two-youths-on-a-motorcycle-injured-after-being-struck-on-the-neck-with-a-sickle-mau-news-c-295-1-mau1002-147803-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हंसिया से कटी गर्दन, बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हंसिया से कटी गर्दन, बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित गांधी आश्रम के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हंसिया से गर्दन कटने के कारण धर्मेंद्र कुमार (30) और अंगद (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिजली निगम के कर्मचारी बारिश से पहले पेड़ की टहनियां काटने के लिए बांस के डंडे में हंसिया बांधकर ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार और अंगद एक ही बाइक से मझवारा बाजार पेट्रोल भराने गए थे। मझवारा में पेट्रोल नहीं मिलने पर दोनों सेमरी जमालपुर स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सेमरी जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी तार से छू रही पेड़ की टहनियों को काटने के लिए बांस के डंडे में हंसिया बांधकर ले जा रहे थे।
दोनों युवक बाइक से सेमरी जमालपुर स्थित गांधी आश्रम के पास पहुंचे ही थे कि कर्मचारी के हाथ में पकड़ा डंडा घूम गया और उसमें बंधा हंसिया दोनों की गर्दन से टकरा गया, जिससे दोनों घायल हो गए।
इसके बाद दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घोसी सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।