पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA inaugurates the Bela-Kasaila-Jamunipur connecting road.

Mau News: बेला कसैला–जमुनीपुर संपर्क मार्ग का विधायक ने किया लोकार्पण

Tue, 30 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates the Bela-Kasaila-Jamunipur connecting road.
मधुबन के बेला कसैला से जमुनीपुर तक बनी सड़क का लोकार्पण करते विधायक रामबिलास चौहान।संवाद
मधुबन तहसील क्षेत्र के बेला कसैला से जमुनीपुर तक 3.5 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का सोमवार को मधुबन के भाजपा विधायक रामबिलास चौहान ने लोकार्पण किया। 2.24 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामबिलास चौहान ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जब वह इस सड़क से होकर गुजरे थे, तब स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की थी।
विज्ञापन

उन्होंने उसी समय वादा किया था कि सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद ही वह दोबारा यहां आएंगे। आज सड़क का निर्माण पूर्ण होने पर उन्होंने अपना वादा निभाते हुए लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

सड़क निर्माण से बेला कसैला, जमुनीपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर शिवानंद मल्ल, रिषभ मल्ल, राजीव चौहान, राजीव मल्ल, गुड्डू दुबे, मनीष कुमार, शशांक शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed