{"_id":"6a42c91f7d66d4a64e02725f","slug":"theft-from-an-electronics-shop-after-breaking-the-shutter-lock-mau-news-c-295-1-mau1002-147785-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शटर का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शटर का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल रतोय बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
ढढवल पटराव गांव निवासी राजेंद्र राजभर की फतहपुर ताल रतोय बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर आधा खुला देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी।
मौके पर पहुंचकर राजेंद्र ने देखा कि दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे और शटर की कुंडी किसी धारदार औजार से काटी गई थी। चोरों ने दुकान के सामने रखी चौकी को आगे कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोर करीब 30 किलो तांबे का तार, तीन किलो एल्यूमिनियम तार, पांच बंडल केबल, पांच टॉर्च सहित करीब 60 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए।
सीओ दिनेशदत्त मिश्र ने बताया कि दुकानदार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।