{"_id":"6a43a9a82f1dd991e807071d","slug":"video-body-of-differently-abled-youth-found-in-drain-along-four-lane-road-in-mau-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में फोरलेन के किनारे नाले में मिला दिव्यांग युवक का शव;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में फोरलेन के किनारे नाले में मिला दिव्यांग युवक का शव;video
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे फोरलेन के किनारे नाले में युवक का सिर कटा शव मिला। वहां से 100 मीटर दूर खेत में सिर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओजी टीम ने करीब एक घंटे तक आसपास साक्ष्य इकट्ठा किया। शव का एक हाथ भी कटा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की दोपहर से ही हवा चलने पर दुर्गंध आ रही थी। मंगलवार की सुबह दुर्गंध तेज होने पर पास जाकर देखा तो युवक का सड़ा गला शव पड़ा था। शरीर पर जंगली जानवर या कुत्तों के नोचने और काटने जैसे निशान थे। 100 मीटर दूर मिला सिर खून से सना हुआ था और काफी हद तक सड़ चुका था। पुलिया के ऊपर फोरलेन पर लगी स्टील बैरिकेडिंग के पास खून के निशान मिले। घटनास्थल से एक सफेद गमछा, शराब की खाली बोतलें, गुटखा के रैपर और एबी लिखा एक स्टीकर भी बरामद हुआ है जिन्हें पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर लेकर जांच शुरू कर दी है। शव के गले में माला और लॉकेट मिलने से पुलिस को उसकी पहचान होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।