सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Bharthiya-Mungesar road is being built at a cost of Rs 69 lakh, the distance will be reduced by 5 km.

Mau News: 69 लाख से बन रहा भरथिया-मुंगेसर मार्ग, कम हो जाएगी 5 किमी दूरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Bharthiya-Mungesar road is being built at a cost of Rs 69 lakh, the distance will be reduced by 5 km.
निविदा जारी होने के बाद शुरू हुआ लठियां मुंगेसर- भरथियां मार्ग का निर्माण।संवाद
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मझवारा। आठ दशक से पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीणों के अरमान अब पूरे हो रहे हैं। भरथिया कादीपुर से मुंगेसर तक जाने वाले एक किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए नव निर्माण के तहत 69 लाख रुपये स्वीकृत हैं।
गिट्टी का बेस तैयार करने के लिए मिट्टी की खुदाई शुरू हो गई है। अगले छह माह के अंदर सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क बन जाने से 5 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। घोसी तहसील क्षेत्र के भरथिया कादीपुर से मंझरिया होते हुए मुंगेसर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग नहर के किनारे तक एक किमी लंबे कच्चे मार्ग से आवागमन दुश्वार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश होने पर कीचड़ फैल जाता था। इस रास्ते पर ग्रामीण ईंट का खड़ंजा लगाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन अब इसे पिच बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed