सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   True devotion to Shiva is to follow the path of love, cooperation and equality: Sadguru Ji Maharaj

प्रेम, सहयोग और समता का मार्ग अपनाना ही सच्ची शिवभक्ति : सद्गुरु जी महाराज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
True devotion to Shiva is to follow the path of love, cooperation and equality: Sadguru Ji Maharaj
दोहरीघाट ​स्थित अंतर्राष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम पर आदि शक्ति अखंड महायज्ञ के पांचवे दिन उप​स्थि
विज्ञापन
दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी तट पर बसा अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में नौ दिवसीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ के पांचवें दिन सद्गुरु जी महाराज ने भगवान शिव-पार्वती विवाह के दिव्य प्रसंग पर अत्यंत रोचक एवं प्रेरक प्रवचन किया।
Trending Videos

सद्गुरु महाराज ने कहा कि भगवान शिव का विवाह प्रसंग केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि समाज के लिए समानता और स्वीकार्यता का संदेश है। उन्होंने बताया कि शिव की बारात में देव, दानव, गण, योगी, साधु और सामान्य जन सभी शामिल थे, जो यह दर्शाता है कि ईश्वर के दरबार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि समाज में ऊंच-नीच, जाति-पांति और अहंकार को त्यागकर प्रेम, सहयोग और समता का मार्ग अपनाना ही सच्ची शिवभक्ति है।
प्रवचन के दौरान कई बार पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान शेषनाथ, सुदर्शन, बाबूलाल, धर्मानंद पांडेय, द्वारिका मद्धेशिया, देवेंद्र सिंह, रंजू यादव, पूनम, सुनीता, किस्मती, शांति आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed