सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Varanasi team won by one wicket in a thrilling match.

Mau News: रोमांचक मुकाबले में वाराणसी की टीम एक विकेट से जीती

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Varanasi team won by one wicket in a thrilling match.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर इनरिश क्रिकेट एकेडमी मऊ और यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी वाराणसी के
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर इनरिश क्रिकेट एकेडमी, मऊ और यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी, वाराणसी के बीच 30-30 ओवर का मैच मंगलवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वाराणसी की टीम 1 विकेट से विजयी रही।
Trending Videos

19 गेंदों में 59 रन बनाकर वाराणसी के अभिषेक मौर्य मैन ऑफ द मैच बने। इनरिश क्रिकेट एकेडमी, मऊ के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर से पहले ही टीम 211 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने प्रयास किया। इसमें अंकित कुमार ने 48 रन, सचिन ने 51 रन, रुद्रांश सोमवंशी ने 34 रन, दीपक ने 11 रन और विनय ने 17 रन बनाए, जिसके बदौलत टीम 28.5 ओवर में 211 रन ही बना सकी।
यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी, वाराणसी की ओर से रघुकुल और रघुनाथ को 3-3 विकेट, जबकि राज और प्रवीण को 2-2 विकेट मिले। वाराणसी की टीम की ओर से 27 रन अतिरिक्त दिए गए।
212 रनों का पीछा करने उतरी यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी, वाराणसी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शुरुआती बल्लेबाज जैनुल 26 रन, सैंडी 25 रन और आर्यन 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाज अभिषेक मौर्य ने मात्र 19 गेंदों में 59 रन बनाकर मैच का रुख मोड़ दिया।
अभिषेक और अविनाश के आउट होते ही टीम फिर से लड़खड़ाने लगी। इसके बाद अभय के नाटकीय ढंग से आउट होते ही मैच ने फिर करवट बदली। लेकिन आदित्य ने 23 रन और रघुकुल ने 22 रन बनाकर कमान संभाली। दोनों के रन आउट होते ही मैच अंतिम विकेट पर पहुंच गया।
जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी। इन 8 रनों को बनाने के लिए अंतिम विकेट ने धैर्य का परिचय दिया और आखिरकार 32 गेंद शेष रहते वाराणसी ने 1 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका में यश रघुवंशी और प्रिंस सरोज रहे, जबकि स्कोरिंग राघवेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed