{"_id":"6a77477ae6f090dc71059154","slug":"a-grand-confluence-of-faith-to-unfold-at-firozpur-mahadev-temple-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108212-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फिरोजपुर महादेव मंदिर में सजेगा आस्था का महासंगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फिरोजपुर महादेव मंदिर में सजेगा आस्था का महासंगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 अगस्त से मुख्य जलाभिषेक, अलर्ट मोड पर प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय भव्य कांवड़ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 10 और 11 अगस्त को होने वाले महा-जलाभिषेक को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है। हजारों श्रद्धालुओं व डाक कांवड़ियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
मंदिर परिसर में वाटरप्रूफ शेड, पेयजल, प्रकाश और रास्तों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। परिसर के बाहर दुकानें, झूले और स्टॉल सजने से मेले की रंगत दिखाई देने लगी है।
जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
शिव दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष सेमवाल और संजय कुमार ने बताया कि त्रयोदशी का जल 10 अगस्त (सोमवार) सुबह 08:01 बजे से दिन-रात अनवरत चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
चतुर्दशी का जल 11 अगस्त (मंगलवार) तड़के 04:54 बजे से देर रात 02:00 बजे तक चढ़ाया जाएगा। मंदिर समिति के लाखन सिंह व हरजिंदर सिंह ने बताया कि कतारबद्ध जलाभिषेक के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की गई है।
क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस बल, पीएसी और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम व एंबुलेंस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी।