सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A pledge to extend the benefits of government schemes to eligible beneficiaries.

Meerut News: पात्रों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
A pledge to extend the benefits of government schemes to eligible beneficiaries.
दौराला - दौराला ब्लॉक में आयोजित शिविर में जानकारी लेते अतिथि और लोग। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय पर जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को विकास खंड दौराला में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान और खंड विकास अधिकारी रामकुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके परामर्श और दवा दी। बीडीओ रामकुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। मनिंदर विहान ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में एडीओ विजय कुमार, अविनाश कंसल, संजीव तोमर, सुमित कुमार, मनोज कुमार, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. शशि, सुषमा, गरिमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed