उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार ने अपनी सुरीली आवाज के दम पर हरियाणवी सिनेमा में मील का पत्थर रख दिया है। रेणुका के गाने ‘52 गज का दामन’ को अब तक सौ करोड़ दर्शक देख चुके हैं। सिर्फ आठ महीने में एक बिलियन दर्शकों तक पहुंचने वाला हरियाणवी सिनेमा का यह पहला गाना बन गया है।
नया रिकॉर्ड: रेणुका पंवार ने मचाई ऐसी धूम, हिट हुआ ‘52 गज का दामन’, देख चुके सौ करोड़ से ज्यादा लोग, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनून से मिली रेणुका को कामयाबी
रेणुका पंवार को गायिकी का बचपन से शौक है। स्कूल के दिनों से ही वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होती थीं। घर में भजन गुनगुनाना पसंद था। इंडियन आइडियल देखकर उसने गायिकी को ही अपना कॅरियर बनाने का फैसला किया। भाई विक्की पंवार ने खूब साथ दिया। रेणुका को शुरुआत में मौके नहीं मिले। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। करीब पांच साल पहले मिले ब्रेक के बाद रेणुका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक हिट गाने रेणुका ने दिए हैं। हरियाणवी और पंजाबी सिनेमा में वह मुकाम हासिल कर चुकी हैं।
बॉलीवुड मेरा लक्ष्य : रेणुका पंवार
रेणुका पंवार ने सिर्फ हरियाणवी ही नहीं, पंजाबी सिनेमा में भी छाप छोड़ी है। कई बेहतरीन गाने अब तक वह गा चुकी हैं। रेणुका बताती हैं कि बॉलीवुड तक पहुंचना उनका लक्ष्य है। रेणुका को साथी कलाकार हरियाणा की लता मंगेशकर के नाम से भी पुकारते हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कर चुके सराहना
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां रेणुका पंवार की आवाज के मुरीद हैं। नवाजुद्दीन उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। कामयाबी पर हरियाणवी सिनेमा के नामचीन कलाकारों ने रेणुका को बधाई दी है।
साधारण परिवार में जन्मीं बिटिया
खेकड़ा की पट्टी औरंगाबाद निवासी रेणुका के पिता वीरेंद्र सिंह एक फैक्टरी में काम करते हैं, जबकि उनकी माता संतोष देवी गृहणी है। भाई विक्की पंवार और सागर पंवार ने उसे आगे बढ़ाने के लिए भरपूर सहयोग किया है।