संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, वाहिद अली, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ: अपने पति अंकुश के साथ सीमा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा अंतिल अब मेरठ की बहू नहीं कहलाएंगी? सीमा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर अपने नाम के आगे से पुनिया सरनेम हटाने के साथ ही खुद को तलाकशुदा लिख दिया है। पति अंकुश पुनिया ने कहा कि तलाक अभी हुआ नहीं है। इसकी प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है।
हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र के खेवड़ा गांव निवासी सीमा अंतिल को अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकाने में पति अंकुश पुनिया की अहम भूमिका रही है। डिस्कस थ्रोअर अंकुश पुनिया ने कोच बनकर सीमा के खेल में चार चांद लगाए थे। प्रशिक्षण के दौरान दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी। फिर छह फरवरी, 2011 को दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। दौराला क्षेत्र के सकौती टांडा निवासी अंकुश पुनिया व सीमा के बीच छह-सात साल तक रिश्ते मधुर रहे। विदेशों में खेल प्रतियोगिताओं के दौरान अंकुश सीमा के साथ रहते थे। पिछले दो-तीन साल से दोनों के रिश्ते को नजर लग गई। अब दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस बीच सीमा ने खुद को अंकुश से अलग करने का फैसला कर लिया।
2 of 6
मेरठ: अपने पति अंकुश के साथ सीमा पुनिया।
- फोटो : amar ujala
सीमा ने फेसबुक एकाउंट पर खुद को तलाकशुदा भी लिख दिया है। पति अंकुश ने विवाद की पुष्टि की है। उन्होंने फेसबुक एकाउंट पर सीमा की खेल से लेकर परिवार में बिताए गए समय की यादें संजो रखी हैं।
3 of 6
मेरठ: अंकुश पुनिया और सीमा।
- फोटो : amar ujala
अंकुश ने कहा कि वह सीमा से अभी भी लगाव रखते हैं। सीमा पिछले कई महीनों से ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास कर रही हैं। इस कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेरठ: अपने पति अंकुश के साथ सीमा पुनिया।
- फोटो : amar ujala
अंकुश ने कोच का फर्ज भी निभाया
अंकुश पुनिया ने पति धर्म निभाने के साथ कोच का फर्ज भी निभाया। इसी का नतीजा है कि सीमा दिन-प्रतिदिन खेलों में आगे बढ़ती गई।
विज्ञापन
5 of 6
मेरठ: अपने पति अंकुश के साथ सीमा पुनिया।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 38 वर्षीय सीमा खेल जीवन में कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन रजत व एक कांस्य, दो एशियन गेम्स में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।