फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An educated woman is the foundation of an empowered nation: Dr. Ayushi

शिक्षित स्त्री ही सशक्त राष्ट्र का आधार : डॉ. आयुषी

Sat, 08 Aug 2026 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
An educated woman is the foundation of an empowered nation: Dr. Ayushi
आर्य समाज पल्लवपुरम में महिला शिक्षा और संस्कारयुक्त परिवार पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। आर्य समाज पल्लवपुरम में श्रावणी पर्व के दूसरे दिन शनिवार को शिक्षित स्त्री और संस्कारयुक्त परिवार को लेकर मंथन हुआ। दिल्ली से आईं डॉ. आयुषी राणा ने शिक्षित स्त्री सशक्त राष्ट्र का आधार विषय पर कहा कि नारी शिक्षित होगी तो तीन पीढ़ियां सुधरेंगी।

उन्होंने मदालसा, रानी अहिल्याबाई होलकर, जीजाबाई, द्रौपदी, रुक्मिणी, सीता और कौशल्या जैसी महिलाओं के उदाहरण देते हुए कहा कि इनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। शाम को संस्कारयुक्त परिवार सशक्त समाज का आधार विषय पर उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त परिवार के निर्माण में गुरुकुल शिक्षा पद्धति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से ऋषि दयानंद के विचारों और सच्चे शिव की गाथा का वर्णन किया गया। तरस पाल विमल ने भजन प्रस्तुत किए। आयोजन में भानु प्रताप रघुवंशी, रेणु रघुवंशी, ओमी सिंह, अनिता तोमर, साक्षी, श्रुति, प्रशांत चौधरी, रितु, कुलदीप रघुवंशी, अरुण वर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, ओम प्रकाश अहलावत, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed