{"_id":"69f0c315f8a05cd6a20057a8","slug":"an-fir-has-been-lodged-against-70-80-people-including-a-bjp-leader-for-keeping-a-dead-body-at-the-mawana-police-station-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112204-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवाना थाने में शव रखने के मामले में भाजपा नेता सहित 70-80 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवाना थाने में शव रखने के मामले में भाजपा नेता सहित 70-80 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। दुर्घटना में इलाज के दौरान मरे हस्तिनापुर निवासी सुमित के शव को मवाना थाने में रखकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता रवि गोला सहित पांच को नामजद व लगभग 70-80 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हस्तिनापुर निवासी सुमित और शुभम पाल रविवार की शाम को मोबाइल ठीक कराने के लिए बाइक से मवाना आ रहे थे। जैसे ही ये लोग रजबहा पार कर बामनी वाले मंदिर के पास पहुंचे तो दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेरठ अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया था। मेरठ ले जाने के दौरान सुमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। सोमवार को सुमित का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम 4.15 बजे के आसपास परिजन थाने में लेकर पहुंचे और शव को थाने के अंदर रखकर हंगामा किया था। परिजनों का आरोप था कि सुमित की मौत नील गाय से बाइक टकराने से नहीं अपितु रोडवेज की टक्कर से हुई है। सीओ पंकज लवानिया के समझाने पर मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इस मामले में दरोगा पवन कुमार मवाना थाने में जगबीर सिंह, अमर सिंह, भाजपा नेता रवि गोला, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार के नामजद और करीब 70-80 अज्ञात लोेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि सड़क दुर्घटना में मरे सुमित के शव को परिजनों व अन्य ने थाना परिसर में रखकर थाने के गेट पर वाहन खड़ा कर आने जाने वाले फरियादियों एवं आम जनता का रास्ता रोक दिया। थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। जिससे थाने में मौजूद जनता में भय का माहौल उत्पन्न हो गया और थाने के बाहर फल रेहड़ी, वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। समझाने के बाद भी नहीं माने और पुलिस से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने लगे। बाद में काफी समझाने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।
