फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी की 'शूटर दादी' पर जल्द बनेगी बॉलीवुड फिल्म, ये दो अभिनेत्रियां निभाएंगी मुख्य किरदार

Sun, 11 Nov 2018 12:16 PM IST
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Nov 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap will make bollywood movie on shooter dadi from up these actress will play lewd roles
शूटर दादी

सटीक निशानों के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोरने वाली यूपी के बागपत की शूटर दादी की कामयाबी अब रुपहले पर्दे पर उतरेगी। निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने दोनों दादी को लेकर फिल्म बनाने का फैसला किया है। दोनों के जन्म से लेकर शादी और बुजुर्ग होने के बाद शूटिंग सीखने तक को फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है। 

anurag kashyap will make bollywood movie on shooter dadi from up these actress will play lewd roles
शूटर दादी

जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाश तोमर ने निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों ने 60 साल की उम्र के बाद निशानेबाजी सीखनी शुरू की और समाज के बीच संघर्ष कर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनीं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कामयाब फिल्म बना चुके अनुराग कश्यप अब शूटर दादी की इसी कामयाबी को रुपहले पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। 



 
anurag kashyap will make bollywood movie on shooter dadi from up these actress will play lewd roles
शूटर दादी

शामली के मखमूलपुर में जन्मी चंद्रो तोमर और मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में जन्मी प्रकाशो तोमर के जन्म से  लेकर अंगदपुर जौहड़ी में एक ही घर में देवरानी-जेठानी के तौर पर शादी, घर और खेत का कार्य, इसके बाद निशानेबाजी सीखना। सैकड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनने को दिखाया जाएगा। फिल्म की कास्ट फाइनल की जा रही है। फिल्म का नाम 'वुमनिया' रखा गया है ।  जल्द ही इसकी घोषणा होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap will make bollywood movie on shooter dadi from up these actress will play lewd roles
तापसी पन्नू
चंद्रो बनेंगी भूमि पेडनेकर और प्रकाशो की भूमिका निभाएंगी तापसी पन्नू

दादी चंद्रो तोमर की भूमिका पहले कीर्ति सेन निभाने वाली थी, लेकिन अब यह रोल भूमि पेडनेकर को दे दिया गया है। भूमि को फिल्म में ओलंपिक पदक जीतते हुए दिखाया जाएगा। इसके अलावा मनमर्जियां की हीरोइन रही तापसी पन्नू प्रकाशो तोमर की भूमिका में होंगी। 

 
विज्ञापन
anurag kashyap will make bollywood movie on shooter dadi from up these actress will play lewd roles
भूमि पेडनेकर
स्क्रिप्ट तैयार, जनवरी में होगी शूटिंग 

फिल्म की स्क्रिप्ट ढिशुम, एक विलेन, ग्रांड मस्ती एवं एबीसीडी 2 लिखने वाले तुषार ने लिखी है। स्क्रिप्ट तैयार है। बायोपिक की शूटिंग जनवरी में शुरू हो जाएगी।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed