सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked after being asked to remove the vehicle from the road

Meerut News: रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहने पर किया हमला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Attacked after being asked to remove the vehicle from the road
विज्ञापन
मवाना। गांव किशनपुर बिराना निवासी ब्रजपाल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह 8:30 बजे ढिकौली मार्ग पर स्थित दुकान के लिए जा रहा था। गांव के रास्ते पर एक व्यक्ति ने दूध की गाड़ी खड़ी कर रखी थी। आए दिन उक्त व्यक्ति गाड़ी को रास्ते में खड़ी करता है। जिससे रास्ता बाधित रहता है। उसने आरोपी से दूध की गाड़ी साइड करने के लिए कहा तो लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया। लोगों ने उस समय समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। जब वह दुकान पर पहुंचा तो आरोपी अपने साथ छह-सात लोगों को लेकर पहुंचा, जो हाथों में बलकटी, लोहे की रॉड और तमंचा लिए हुए थे। आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। मारपीट कर घायल करते हुए धमकी देकर भाग गए। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed