सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awareness created for control of top borer pest

Meerut News: चोटी बेधक कीट नियंत्रण के लिए जागरूक किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Awareness created for control of top borer pest
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर वर्क्स ने गन्ना फसल में चोटी बेधक कीट के प्रकोप के कारण जागरूकता अभियान शुरू किया है। वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. मैनेजर सिंह ने बताया कि प्रथम पीढ़ी की सूंडी पेडी फसल में है। यह कीट पत्तियों पर सफेद धारियां व कमजोर कल्ले जैसे लक्षण दिखाता है। यह पांच पीढ़ियों में विकसित होकर फसल की गुणवत्ता व उपज घटाता है। प्रभावी नियंत्रण प्रभावित भागों की समय पर कटाई है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रमोद बालियान और उप महाप्रबंधक हरी ओम शर्मा ने विशेष अभियान की जानकारी दी। किसानों से खुरपी या हंसिया से प्रभावित पौधों की जमीन से कटाई की अपील की गई है। इससे कीट नियंत्रण होगा और ब्यांत वृद्धि से उत्पादकता सुधरेगी। इकाई प्रमुख संजय चौधरी ने किसानों से अभियान में सहयोग का आग्रह किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed