सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayushi became the champion in the sports competition

Meerut News: खेलकूद प्रतियोगिता में आयुषी बनी चैंपियन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Ayushi became the champion in the sports competition
कुमारी आयुषी  महाविद्यालय की 2025-26 की चैम्पियन बनी। (स्त्रोत महाविद्यालय) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में अभी तक हुई प्रतियोगिताओं में बीए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान पर है। आयुषी को चैंपियन घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी के संरक्षण और डॉ. नीलम प्रमोद की अध्यक्षता में चल रहे खेलों में चौथे दिन रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बरखा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी बिधूरी द्वितीय और आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos

प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया। कक्षावार स्थिति में चार स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य प्राप्त करके बीए प्रथम वर्ष प्रथम, पांच स्वर्ण और एक कांस्य प्राप्त करके बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय और दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य प्राप्त करके बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर है। व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में आयुषी ने पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। उसे महाविद्यालय की 2025-26 की चैंपियन घोषित किया गया। डॉ. नीलम प्रमोद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed