{"_id":"6a072577bee62e914800e444","slug":"bjp-members-will-get-certificates-after-passing-the-exam-meerut-news-c-72-1-mct1004-153330-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षा पास करने पर मिलेगा भाजपाइयों को प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षा पास करने पर मिलेगा भाजपाइयों को प्रमाण-पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज से शुरू होगा भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान
-ऑनलाइन परीक्षा से परखा जाएगा कार्यकर्ताओं का ज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर का दो दिवसीय जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शनिवार से वेदव्यासपुरी के एक रिसोर्ट में होगा। इसके जरिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की वैचारिक धार को तेज कर उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करेगी। इससे पहले मंडल स्तर पर अभियान आयोजित हुए। कार्यक्रम के बाद पहले सरल ऐप पर पंजीकरण करना होगा। 200 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म पर ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा में पास होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र मिलेगा।
शिविर का उद्देश्य पार्टी की रीति-नीति, अंत्योदय के संकल्प और सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। जिला स्तर पर होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों के लिए पार्टी ने व्यापक तैयारी की है। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा और महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि इस शिविर में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता और विषय विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे। शिविर के प्रमुख विषय वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास और विकास यात्रा, कार्य पद्धति, विचारपरिवार, कार्यकर्ता विकास, अपेक्षाएं, दायित्व बोध, देश के समक्ष चुनौतियां/नैरेटिव, मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका, स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात, मीडिया विमर्श एवं सोशल मीडिया, नई तकनीकी एआई, प्रभावी सूचना तंत्र रहेंगे। समापन सत्र में प्रशिक्षण में भाग लेने वालों की ऑनलाइन परीक्षा कराने के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Trending Videos