सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Shifts Into Election Mode in Meerut: Campaign Machinery Gears Up Early for 2027 Assembly Polls

UP: बजने लगी चुनावी रणभेरी, चुनाव में अभी समय लेकिन यहां का सियासी इंजन फुल स्पीड पर; भाजपा की सबसे खास रणनीति

कुलदीप त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 20 Jun 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में भाजपा में चुनावी रणभेरी बजने लगी है। चुनाव में अभी समय लेकिन मेरठ का सियासी इंजन फुल स्पीड पर है। चुनावी फीडबैक जुटाने का काम भी तेज कर दिया गया है। नए प्रभारी मंत्री को गतिविधियां और दौरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

BJP Shifts Into Election Mode in Meerut: Campaign Machinery Gears Up Early for 2027 Assembly Polls
चुनावी मोड में भाजपा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के बारे में कहा जाता है कि वह हमेशा चुनावी मोड में रहती है। इसके तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है लेकिन मेरठ में पार्टी ने अभी से अपनी चुनावी मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर चल रहे जनसंपर्क अभियान को संगठन विस्तार और बूथ मजबूती से जोड़ते हुए भाजपा घर-घर पहुंच बना रही है।


नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं। कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। चुनावी फीडबैक जुटाने का काम भी तेज कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन को सक्रिय मोड में बनाए रखने के लिए बाहरी नेताओं के मेरठ दौरे लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मेरठ के नए प्रभारी मंत्री असीम अरुण को भी क्षेत्र में अपनी गतिविधियां और दौरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि चुनाव से पहले संगठन जितना सक्रिय रहेगा, उसका लाभ मतदान के समय उतना ही मिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा पांच जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुआ यह अभियान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता गांवों तथा शहरों में घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

संभावित दावेदार भी जनसंपर्क अभियान में जुटे
इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रभावशाली मतदाताओं से संपर्क कर उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है। इस अभियान में सांसद अरुण गोविल, प्रभारी मंत्री असीम अरुण, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सुनील भराला और कैंट विधायक अमित अग्रवाल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी के वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ टिकट के संभावित दावेदार भी जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। 

भाजपा की सबसे खास रणनीति
भाजपा की रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। पार्टी पदाधिकारी लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और जमीनी स्तर से सुझाव भी ले रहे हैं। युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं, ताकि चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का नेटवर्क और मजबूत हो सके।
 

एमएलसी चुनाव पर भी फोकस
इस वर्ष होने वाले स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव भी भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। पार्टी ने मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए बनाए गए प्रभारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। मेरठ महानगर के प्रभारी प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे और मेरठ जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी भी लगातार संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed