सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers practiced yoga.

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
BJP workers practiced yoga.
जानीखुर्द। अमर उजाला द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में जेएमसी कॉलेज में योग करते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जेएमसी हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट (पेपला) और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग के महत्व, दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके सकारात्मक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक अक्षित शर्मा ने बताया कि नियमित योग करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। संस्थान के संचालक डॉ. राहुल पिलानिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया।

-----------
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार किया
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार किया। प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने बच्चों को बताया कि हमें प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने योग करने की अपील की। इस मौके पर हरजीत सिंह, अंकित, शिवाल, अनुज भाटी, ललित सिद्धू, यतिन कुमार, मोहित सिरोही आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
योग रखता है मन को शांत व संतुलित
जानीखुर्द। गांव जानी खुर्द स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता मनिंदर पाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को रोगमुक्त और स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे मन को भी शांत और संतुलित करता है। प्रधानाचार्य कुसुम लता, ब्रजवीर सैनी, आयुष चपराना, मनोज चौधरी, रविंद्र चौधरी, योगेंद्र कुसैड़ी, अंकुर सांगवान, राकेश कश्यप, रामबीर, विनोद प्रधान, बादल चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

-----------
कार्यकर्ताओं ने अनुलोम विलोम किया
मुंडाली। विश्व योग दिवस पर भाजपा रजपुरा मंडल अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप तोमर के नेतृत्व में वीनस गार्डन हसनपुर कद्दीम में योगा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुलोम विलोम, कपाल भांति, भ्रामरी सहित विभिन्न आसन करते हुए योगाभ्यास किया। इस दौरान सुमित राणा, मनोज शर्मा, दुष्यंत तोमर, विमला जाटव आदि रहे।
------------
योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया
खरखौदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खरखौदा में लालू चेयरमैन फार्म हाउस में योग शिविर का शुभारंभ आचार्य शांतनु महाराज के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में उपस्थित लोगों ने योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस दौरान योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अजय त्यागी, प्रबोध शास्त्री, सुमित त्यागी, राहुल त्यागी, रोहित त्यागी, अजय गर्ग, पवन हनुमान, जी प्रिंस और योगेंद्र पहलवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भी योग दिवस पर छात्र-छात्राओं ने योग किया। खरखौदा के खंड विकास कार्यालय पर भी योग दिवस पर ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य कर्मचारियों ने योग क्रियाएं की। मेरठ के खंड विकास कार्यालय में भी पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में योग दिवस कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख कपिल मुखिया सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

जानीखुर्द। अमर उजाला द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में जेएमसी कॉलेज में योग करते हुए  फोटो संवाद

जानीखुर्द। अमर उजाला द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में जेएमसी कॉलेज में योग करते हुए फोटो संवाद

जानीखुर्द। अमर उजाला द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में जेएमसी कॉलेज में योग करते हुए  फोटो संवाद

जानीखुर्द। अमर उजाला द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में जेएमसी कॉलेज में योग करते हुए फोटो संवाद

जानीखुर्द। अमर उजाला द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में जेएमसी कॉलेज में योग करते हुए  फोटो संवाद

जानीखुर्द। अमर उजाला द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में जेएमसी कॉलेज में योग करते हुए फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed