सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulls Eleven crowned MM Cricket League champions.

Meerut News: बुल्स इलेवन बनी एमएम क्रिकेट लीग की चैंपियन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Bulls Eleven crowned MM Cricket League champions.
लावड़ - टूर्नामेंट की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शारिक मैन ऑफ द सीरीज, मोनिस रिजवी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और रजत शर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। जमालपुर मार्ग स्थित नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को आयोजित एमएम क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में बुल्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रधान अवेंजर्स को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों क्षेत्र में दमदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए बुल्स इलेवन ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रधान अवेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बुल्स इलेवन के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे पूरी टीम 19.1 ओवर में 150 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। टीम की ओर से सोनू ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। रजत शर्मा ने 21 और आकिब ने 17 रनों का योगदान दिया। बुल्स इलेवन की ओर से माधव प्रताप सिंह और यश तोमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। विनय यादव ने दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स इलेवन ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 13.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में माधव प्रताप सिंह ने 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हर्ष तोमर ने 25 और दक्ष चौधरी ने 23 रन बनाकर जीत की राह आसान की। प्रधान अवेंजर्स की ओर से राहिब रिजवी ने तीन विकेट लिए और अनिल प्रताप को एक सफलता मिली। माधव प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शारिक को मैन ऑफ द सीरीज, मोनिस रिजवी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और रजत शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. इकबाल मलिक ने विजेता बुल्स इलेवन टीम को 41 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी और उपविजेता प्रधान अवेंजर्स को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed