बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Called for adopting the principles of Lord Mahavir

Meerut News: भगवान महावीर के सिद्धांत अपनाने का आह्वान किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Called for adopting the principles of Lord Mahavir
जैन नगर गुरु निहाल दरबार में आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : जैन नगर गुरु निहाल दरबार में आयोजित कार्यक्रम।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

मेरठ। एसएस जैन सभा जैन नगर की ओर से भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर जैन नगर स्थित गुरु निहाल दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें दिनभर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में भगवान महावीर के सिद्धांत अपनाने का आह्वान किया गया।

सुबह कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महावीर के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। मंगलाचरण में धार्मिक नाटक एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। आचार्य डॉ. विशाल मुनि ने कहा कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक तभी सार्थक होगा, जब हम उनके बताए सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने अहिंसा, सत्य और संयम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में हमेशा एक कार्यकर्ता की भूमिका निभानी चाहिए। सच्चे कार्यकर्ता से कोई भी उसका पद नहीं छीन सकता और वही समाज व राष्ट्र की उन्नति का आधार बनता है। संयोजक रोहित जैन रहे। रात्रि सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा। लाफ्टर चैलेंज के कलाकार सुंदर कटारिया ने हास्य-व्यंग्य से गुदगुदाया। कवयित्री कोमल रस्तोगी की कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, चंदन चौहान, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान नरेंद्र जैन, राजीव जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, नरेंद्र जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed