सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU annual exams from March 18

Meerut News: सीसीएसयू की वार्षिक परीक्षाएं 18 मार्च से

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 03 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
CCSU annual exams from March 18
विज्ञापन
दो पालियों में 28 दिनों तक चलेगी, जल्द ऑनलाइन जारी होंगे परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबंधित कॉलेजों में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्राइवेट और बीएससी फिजिकल एजुकेशन की वार्षिक परीक्षाएं 18 मार्च से होंगी। यह दो पालियों में सुबह दस से एक और दोपहर दो से पांच बजे तक यह परीक्षा 28 कार्य दिवसों में कराई जाएंगी। विवि जल्द ही परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी कर देगा। छात्र विवि वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
इन परीक्षाओं में करीब 1.10 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीते वर्षों के सापेक्ष इस साल विवि में प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट प्रथम वर्ष के पंजीकरण में आई है। प्राइवेट परीक्षा का मुद्दे को लेकर फेडरेशन भी हाईकोर्ट गई हुई है। हालांकि फिलहाल परीक्षाओं पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड आवेदन को सिर्फ दो दिन
प्रदेशभर के विवि और इनसे संबद्ध कॉलेजों में बीएड प्रवेश के लिए आवेदन में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। बुंदेलखंड झांसी विवि द्वारा कराई जा रही सत्र 2026-28 की परीक्षा में छात्र बिना विलंब शुल्क पांच मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ छात्रों को दस मार्च तक आवेदन का मौका मिलेगा। सामान्य स्थिति में सामान्य-ओबीसी एवं अन्य राज्य जबकि एससी-एसटी के छात्रों को जहां 1650 एवं 850 रुपये देने होंगे। विलंब शुल्क में यह फीस दो हजार एवं एक हजार रुपये हो जाएगी। आवेदन लिए के https://www.bujhansi.ac.i n पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed