{"_id":"69c997433819f671cd07a272","slug":"central-market-dispute-kisan-mazdoor-sangthan-accuses-rti-activist-meerut-news-c-72-1-mct1009-150935-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल मार्केट विवाद: किसान मजदूर संगठन ने आरटीआई एक्टिविस्ट पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल मार्केट विवाद: किसान मजदूर संगठन ने आरटीआई एक्टिविस्ट पर लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेंट्रल मार्केट विवाद को लेकर किसान मजदूर संगठन और एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। संगठन ने रविवार को जागृति विहार स्थित कार्यालय में एक बैठक की।
बैठक में महानगर अध्यक्ष विजय राघव के नेतृत्व में आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना को नोटिस भेजा गया। उनसे अपनी संपत्ति का ब्योरा उजागर करने की मांग की गई। संगठन ने जागृति विहार के व्यापारियों के साथ मिलकर आंदोलन की तैयारी तेज की है। विजय राघव ने आरोप लगाया कि आरटीआई एक्टिविस्ट व्यापारी, आमजन और सरकार के विरोधी हैं। उनके द्वारा लगातार सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्टिविस्ट एक ओर खोखा व्यापारियों को दुकान दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। दूसरी ओर वे सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का रोजगार समाप्त करने पर तुले हैं।
आवास विकास विभाग से सवाल
संगठन ने आवास विकास विभाग के कार्यालय के बाहर भी एक नोटिस चस्पा किया। उन्होंने विभाग से कई सवाल पूछे हैं। संगठन ने मांग की है कि अधिकारी दस दिन तक शासन के आदेश को क्यों दबाए बैठे रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जानकारी नहीं मिली तो संगठन और व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान सुदीप जैन, ओंकार सिंह, रूपेश राघव, गौरव चंदन, विकास चौहान और प्रवीण मौजूद थे।
Trending Videos