{"_id":"69aed91e4eacb918490e76d9","slug":"committee-formed-for-ambedkar-jayanti-procession-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104563-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंबेडकर जयंती की शोभा यात्रा के लिए कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंबेडकर जयंती की शोभा यात्रा के लिए कमेटी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती के लिए हुआ नई कमेटी का गठन स्रोत संवाद
विज्ञापन
अरुण कुमार को फिर से अध्यक्ष चुना, विपिन वर्मा महामंत्री बनाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित अंबेडकर मार्केट में बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार को फिर से शोभा यात्रा कमेटी का अध्यक्ष और विपिन कुमार वर्मा को महामंत्री चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने की, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान पहले पिछली कमेटी द्वारा शोभा यात्रा से संबंधित आय-व्यय और गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कमेटी के गठन के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी।
इस मौके पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल का दिन भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व का संदेश दिया, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। बैठक का संचालन सभासद वेद प्रकाश रमन ने किया। इस दौरान शोभा यात्रा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत जयंत, सभासद प्रदीप नागर, पूर्व सभासद रोहित कैन, सतवीर सत्याल, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बृजमोहन, जितेंद्र, राजकुमार, अजीत, विकास गौतम, अनुज कुमार सैदपुर करमचंदपुर, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
Trending Videos