सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Leader Poonam Pandit to Marry SP Leader in Meerut Deepak Giri on April 29

Meerut: राजनीति से रिश्ते तक, पूनम पंडित-दीपक गिरी 29 अप्रैल को लेंगे सात फेरे, बुलंदशहर में होगी शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और समाजवादी पार्टी के नेता दीपक गिरी 29 अप्रैल को बुलंदशहर में शादी के बंधन में बंधेंगे। 5 मई को मेरठ में रिसेप्शन होगा। यह रिश्ता पहले विवादों में भी रहा था, लेकिन अब शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Congress Leader Poonam Pandit to Marry SP Leader in Meerut Deepak Giri on April 29
दीपक गिरी के साथ पूनम पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजनीति और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए चर्चित कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूनम पंडित और समाजवादी पार्टी के नेता दीपक गिरी की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 29 अप्रैल को बुलंदशहर में सात फेरे लेंगे, जबकि 5 मई को मेरठ में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

Trending Videos


बुलंदशहर में होगी शादी, मेरठ में रिसेप्शन
जानकारी के अनुसार शादी समारोह 29 अप्रैल को बुलंदशहर में आयोजित होगा। इसके बाद 5 मई को मेरठ में भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें राजनीति और समाज से जुड़े कई लोग शामिल हो सकते हैं। दीपक गिरी मेरठ के मवाना क्षेत्र के निवासी हैं और समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता माने जाते हैं। दोनों परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: अप्रैल में जून जैसी तपिश, मेरठ में पारा 42 के पार, लू ने झुलसाया-सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Congress Leader Poonam Pandit to Marry SP Leader in Meerut Deepak Giri on April 29
दीपक गिरी के साथ पूनम पंडित - फोटो : अमर उजाला

सगाई के बाद विवादों में रहा था रिश्ता
पूनम पंडित और दीपक गिरी की सगाई पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। हालांकि सगाई के बाद यह रिश्ता विवादों में भी आ गया था। एक अन्य महिला ने दीपक गिरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को कानूनी रूप दे दिया था और पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा रही।

अब खत्म हुईं अटकलें, शुरू हुईं तैयारियां
दीपक गिरी का कहना है कि अब तमाम विवादों और अटकलों पर विराम लग चुका है। शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।राजनीतिक और सोशल मीडिया जगत में सक्रिय रहने वाली पूनम पंडित की शादी को लेकर समर्थकों और परिचितों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed